फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों पर फायरिंग

Tue, 01 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार देर रात कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। जिससे कर्मचारी व उसका साथी घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने कोतवाली में देर रात हंगामा काटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हैं। 
विज्ञापन


सतपाल सिंह निवासी ग्राम मजरा मिलख बरेली रोड पर स्थित इन्दौर ट्रांसपोर्ट में काम करता है। बीती रात जब सतपाल   ट्रांसपोर्ट बंद कर रहा था कि जीप पर सवार होकर आए चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। 

इससे सतपाल व उसके साथी वीरेंद्र को छर्रे लगे। बाद में दोनों को अस्पताल लाया गया। सतपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नौंडाडी निवासी सिमरन, बीरूनगला निवासी गगनदीप, ईश्वरपुर बहेड़ी निवासी मंदीप व उत्तमनगर निवासी अमरीक सिंह आये और उस पर फायरिंग कर दी। बाद में यह लोग धमकियां देकर भा गए। तहरीर में कहा कि ये लोग पहले से ही उससे रंजिश रखते हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गये थे। इधर देर रात सतपाल के पक्ष में भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा काटा। भाजपाइयों के साथ देर रात विधायक राजेश शुक्ला भी कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाल पीके शाह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें