फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
विज्ञापन

एसओजी ने एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम के साथ बरेली के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।  बरामद अफीम की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि एसओजी टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बरेली से अफीम की खेप लाकर रुद्रपुर में बेचने वाले हैं। सूचना पर एएसपी स्वतंत्र कुमार ने एसओजी प्रभारी तुषार बोरा के नेतृत्व में टीम को तस्करों की घेराबंदी में लगा दिया। 

एसओजी ने काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास 1300 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इशरत, रोशन वर्मा निवासी ग्राम मझगवां थाना बिसारतगंज बरेली यूपी और नबी अहमद निवासी ग्राम करगैना थाना सुभाष नगर बरेली, यूपी बताया है। तीनों बरेली से अफीम लाकर रुद्रपुर और आसपास के ढाबों में बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इशरत और रोशन का काम बरेली से अफीम लाना और नबी का काम ग्राहक तैयार करना था। बता दें कि एसओजी ने फरवरी में काशीपुर से एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसआई जगदीश राम कोहली, पंकज कुमार, चंदन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल संतोष रावत, महेंद्र डंगवाल, खीम सिंह, सुबोध शर्मा, बलवंत, गणेश पांडे और मदन लाल शामिल थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें