फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने मंदबुद्धि युवती से किया बलात्कार

Fri, 27 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साठ वर्षीय वृद्ध मंदबुद्धि युवती के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय निवासी मंदबुद्धि 18 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। उसका पिता मजदूरी करने गया था। पड़ोसी वृद्ध रिक्शा चालक ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती के चिल्लाने पर जब मोहल्ले वाले पहुंचे तब आरोपी वृद्ध फरार हो गया। घटना बुधवार शाम पांच बजे की है। युवती को रिक्शा में लेकर पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक है वह अभी फरार है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उधर इस घटना से मोहल्लेवासी सकते में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें