फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का निवासी था मृतक

Sun, 05 Jul 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा चौक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। बुधवार की सुबह इंदिरा चौक पर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली थी। उसके शरीर में चोट के कोई निशान भी नहीं थे।
विज्ञापन


मौके पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ ने बताया कि शनिवार को मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, मोहल्ला घेर मियां निवासी नईम (55) पुत्र पुत्तन के रूप में हुई।

बीमारी से उसकी मृत्यु होने की आशंका है। वह काम की तलाश में रुद्रपुर आया था। पुलिस के माध्यम से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें