फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में पकड़े प्रेमी युगल की कराई शादी

Sat, 11 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहल्ले की महिलाओं ने एक प्रेमी युगल को बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि दोनों बालिग है, लेकिन मौजूदा लोगों के दबाव और प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद मंदिर में दोनों की सांकेतिक शादी करा दी गई।
विज्ञापन


वार्ड पांच निवासी एक युवक कोचिंग क्लास चलाता है। वार्ड एक की एक युवती से काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का अक्सर युवक के कमरे में आना जाना लगा रहता है। दोनों काफी देर-देर तक कमरे में बंद रहते हैं। दोनों की हरकत पर मुहल्ले की महिलाएं काफी समय से नजरें गड़ाए हुए थीं।

उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की ठान ली। बृहस्पतिवार दोपहर को युवती युवक के कमरे में आई और दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच ताक में बैठी महिलाओं ने कमरे को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों के कहने पर जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो, मौके पर वार्ड के सभासद को बुलाया गया। सभासद सुब्रतो गोस्वामी ने दोनों को भरोसा दिलाकर दरवाजा खुलवाया। बाद में परिजनों और प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद दुर्गा मंदिर में दोनों की सांकेतिक शादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें