फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के पीछे लघुशंका की तो पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 03 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला में ढाबे के पीछे लघुशंका करने पर ढाबा स्वामी दो भाइयों ने युवक को धारदार हथियारों से पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

  मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी उज्ज्वल घोष (26) पुत्र निभई घोष सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन बीते कुछ माह से वह नगला बाईपास रोड पर संतोष की टायर की दुकान में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह दुकान में ही था। इसी बीच वह कुछ दूरी पर जाकर फौजी ढाबे के पीछे लघुशंका करने लगा। यह देख फौजी ढाबा के स्वामी दो सगे भाई रतन सिंह और लक्ष्मण सिंह ने उससे गालीगलौज कर दी। जिसका उज्ज्वल ने विरोध किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडों के साथ ही चाकू से प्रहार कर दिया। इससे उज्ज्वल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उज्ज्वल को इलाज के लिए पंतनगर स्थित प्राथमिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह उज्ज्वल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की तहरीर पर हत्या के आरोपी दोनाें भाइयों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच एसएसआई प्रदीप चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें