फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजीम हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी दोस्त समेत छह आरोपी 

Tue, 24 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात सुभाष कॉलोनी में हुए तंजीम कुरैशी हत्याकांड मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या के लिए प्रयोग किया तमंचा और एक बाइक भी बरामद की है। अब पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


 बीते रविवार को सुभाष कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय तंजीम कुरैशी पुत्र अतीक अहम का शराब पीने के दौरान अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान चार लोगों ने तमंचे से गोली मारकर तंजीम की हत्या कर दी थी। मृतक के पिता द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने लालपुर निवासी जाहिद खां, साबिर खान, प्रीत सिंह और राहुल बांगा के साथ ही दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि रविवार रात वह जाहिद के साथ गल्ला मंडी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जाहिद और मृतक तंजीम में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई।

इस पर जाहिद ने लालपुर निवासी अपने दोस्त मोनू को फोन कर कुछ लड़कों को लेकर आने को कहा। मोनू जाहिद के घर से तमंचा लेकर गल्ला मंडी पहुंच गया। जहां से जाहिद, साबिर, प्रीत, मोनू और राहुल दो बाइकों पर सवार होकर सुभाष कॉलोनी स्थित आरा मशीन पहुंचे जहां तंजीम दो लड़कों के साथ बैठकर आग सेक रहा था। इस दौरान सभी ने तंजीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और जाहिद ने 315 बोर के तमंचे से तंजीम की कनपटी पर गोली मार दी। कोतवाल एनएन पंत के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने जाहिद, शाबिर, प्रीत और राहुल को सोमवार रात ब्लाक रोड से गिरफ्तार कर लिया। इन्हीं की निशानदेही पर घटना में शामिल लालपुर निवासी मोनू और गल्ला मंडी निवासी निखिल पाल को रामपुर रोड स्थित आर्क होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से घटना में शामिल तमंचा और बाइक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


अब पुलिस सभी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई प्रकाश दानू, एके सिंह, उमेश राम आर्या, विनोद सिंह फत्र्याल, कांस्टेबल किशोर कुमार, रविकांत शुक्ला, संजय कुमार थे। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने टीम को ढाई हजार, एएसपी देवेंद्र पिंचा ने डेढ़ हजार और एएसपी मंजूनाथ टीसी ने एक हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें