फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, एनसीआर दर्ज

Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 वीं के एक छात्र के साथ गणित के शिक्षक द्वारा बेवजह लात घूसे बरसाने और ज्योमैट्री बाक्स से वार कर घायल करने के आरोप का मामला सामने आया है। मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड संख्या छह निवासी राजेश कुमार रस्तोगी ने कहा है कि उसका बेटा यश रस्तोगी निजी स्कूल मेें कक्षा 11 वीं का छात्र है। वह शुक्रवार को स्कूल गया था और चौथे पीरियड में शिक्षक विपिन गहतोड़ी ने उसको बेवजह लात घूंसे मारे और लोहे के ज्योमैट्री बाक्स से वार कर घायल कर दिया। मेडिकल के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी। इधर, छात्र के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उसके पुत्र को स्कूल में ढाई बजे तक रोके रखा गया। छुट्टी के बाद ही उसने घटना के बारे में बताया तो मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसको गुम चोट व मारपीट का निशान गले में है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया ने एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें