फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें चुराई, खेत में छिपाईं

Wed, 31 Jan 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर की आदर्श कालोनी चौकी पुलिस की हिरासत में बाइक चोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पुलिस ने दो आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और आटोलिफ्टरों की धरपकड़ को जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइकों को यूपी के बरेली में बेचते थे। एसपी क्राइम ने टीम को डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मंगलवार को आदर्श कॉलोनी चौकी में एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व रुद्रपुर में आटोलिफ्टर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आटोलिफ्टरों की धरपकड़ को लगाया गया।

सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि काशीपुर रोड पर दो युवक चोरी की कुछ बाइकों को यूपी भेजने की फिराक में हैं। कोतवाल कैलाश भट्ट और चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने काशीपुर रोड स्थित फ्लाइओवर के पास नाकेबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। युवक पुलिस को बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पूछताछ मेें दोनों ने बाइक चोरी की होना कबूल करते हुए अपना नाम ग्राम टैमरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी संदीप सिंह पुत्र संतोष सिंह और मोगा सिंह उर्फ कुलविंदर पुत्र मुख्त्यार सिंह बताया। दोनों की निशानदेही पर ग्राम बिंदुखेड़ा स्थित गन्ने के खेत में छिपाकर रखी चोरी की सात बाइकों को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बाइकों को रुद्रपुर और यूपी सीमा से लगे क्षेत्रों से चुराया था। आरोपी बाइकों को बरेली में चार से आठ हजार रुपये में बेच देते थे। पूछताछ में कुछ और आटोलिफ्टरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए सुरागकशी की जा रही है। टीम में एसआई सैय्यद बहार, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र सिंह नेगी, अनुज वर्मा, शंकर देवड़ी, राकेश कांडपाल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें