फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने साली के घर गए पति की हत्या

Thu, 10 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साली के घर रह रही पत्नी को लेने गए पति की हत्या कर शव बहन के घर फेंक दिया। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की मां ने साली समेत नौ लोगों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और प्रॉपर्टी वजह मानी जा रही है। इसको लेकर पिछले ढाई साल से दंपति के बीच विवाद भी चल रहा था। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक के ससुराल पक्ष से चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। तहरीर में मृतक की पत्नी का नाम न होने पर आक्रोशित परिजनों ने दरोगा का घेराव कर पुन: तहरीर दी। इसमें नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा पर हत्यारों को शह देने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए। एएसपी पंकज भट्ट ने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची खेमपुर गांव की बुजुर्ग मनिया देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि बुधवार शाम करीब सात बजे उसका बेटा विशाल सिंह अपनी पत्नी स्नेहलती को लेने साधूनगर में साली रीना देवी के घर गया था। रात करीब 12 बजे साधूनगर गांव निवासी दामाद श्याम सिंह का फोन आया कि विशाल को उसकी साली रीना देवी व चुन्नी देवी, पहसैनी गांव के हरबंश सिंह व वंदना पत्नी ललतराम, चौमेला गांव के मोले सिंह एवं वीरू, गोरीखेड़ा गांव के मंतर सिंह, रवीश सिंह व हरीश सिंह मारकर घसीटते हुए उसके घर फेंक गए हैं। इस पर वह रिश्तेदारों के साथ श्याम के घर पहुंची तो पुत्र मृत मिला।

विशाल के बाएं हाथ का अंगूठा स्याही से रंगा था। इससे प्रतीत होता है कि विशाल से जबरन किसी स्टांप पेपर या अन्य कागजात पर अंगूठा लगाया गया है। बताया कि उसका मोबाइल भी गायब था। उसने तहरीर में आरोपियों पर बेटे को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी और शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। पुलिस ने मृतक की पत्नी स्नेहलती, साली रानी देवी, हरबंश व एक अन्य महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


  इधर, तहरीर से मृतक की पत्नी स्नेहलती व एक जनप्रतिनिधि का नाम गायब होने से आक्रोशित परिजन दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह राणा के साथ पुन: कोतवाली पहुंचे और दरोगा सतीश चंद्र कापड़ी का घेराव कर पुन: तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार किया तो महिलाओं से दरोगा की जमकर झड़प हुई। दर्जा राज्यमंत्री के तहरीर की जांच कर कार्रवाई करने की बात पर पुलिस ने बहन जमुना देवी की तहरीर रिसीव की। तहरीर में बहन ने कहा कि हत्यारोपी रीता देवी को विधायक की शह है। इस मामले को लेकर मृतक विशाल की विधायक से कई बार अनबन हुई थी। विधायक ने उसके भाई को कई बार जेल भी भिजवाया और फोन पर गालियां व जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। इसकी मोबाइल रिकार्डिंग भी है। उसने पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें