फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा

Wed, 17 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता टीम ने एसडीएम कोर्ट के एक बाबू को दो हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार दिन के लगभग सवा एक बजे जब एसडीएम कोर्ट में किसानों का प्रदर्शन चल रहा था। तभी सतर्कता टीम ने एसडीएम कोर्ट के फौजदारी बाबू अरविंद कुमार को वकील वीरेंद्र चौहान से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम अरविंद को पूछताछ के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम के गिरीताल गेस्टहाउस ले गई। बाद में टीम प्रभारी पुलिस उपाध्यक्ष (सतर्कता) सीएस तितलियाल ने बताया कि वकील वीरेंद्र चौहान ने सतर्कता कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कहा था कि एसडीएम कार्यालय का फौजदारी बाबू अरविंद कुमार 107/116 (शांतिभंग की आशंका) में राजीनामा पेश करने के लिए रुपये लेता है। उनके एक 107/116 केस की तारीख मंगलवार को है। इस केस के लिए अरविंद कुमार ने दो हजार रुपये की मांग की है। गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। ऑपरेशन के लिए सतर्कता निरीक्षक केएन आर्या, निरीक्षक एमएल दुर्गापाल एवं दो कांस्टेबलों की टीम बनाई गई, जिसने अरविंद कुमार को कार्यालय में वीरेंद्र चौहान से एक-एक हजार के दो नोट लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 107/116 के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। ऑपरेशन वाली टीम की सहायता के लिए डीएसपी सतर्कता डीएसपी श्रीधर बडोला, निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें