फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो साजिशन की गई सतीश की हत्या

Fri, 26 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंडा में हुए सतीश हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक की पीएम रिपोर्ट में शराब का कहीं जिक्र नहीं है। जिसके चलते गैर इरादतन हत्या की कहानी अब सवालों के घेरे में हैं। 
विज्ञापन


शनिवार रात ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी सतीश की गोली लगने से मौत हो गई थी। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बिना सूचना दिए शव को मोर्चरी भिजवाने को लेकर जमकर बवाल काटा था। तीन घंटे एनएच जाम करने के बाद थाने में घुस रही भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। जिसमें तीन पुलिसकर्मी सहित 20 लोग घायल हो गए थे। 

पुलिस ने मृतक के पिता हरपाल की तहरीर पर नईम सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी नईम ने स्वीकारा था कि शराब पीने के दौरान तमंचे से गोली चल गई और सतीश की गर्दन में लग गई थी। नईम के बयान पर पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला मान रही थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना तो आया है, लेकिन शराब का कहीं कोई जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि साजिशन हत्या तो नहीं की गई है। सतीश शराब नहीं पीता था। पीएम रिपोर्ट में भी शराब नहीं आई है। सीओ जीसी टम्टा कहते हैं कि सतीश की मौत गोली लगने से हुई है। अगर मौत का कारण स्पष्ट नहीं होता है तो बिसरा सुरक्षित रखा जाता है। कभी भी पीएम रिपोर्ट में शराब के सेवन की बात नहीं दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें