फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

. राजस्व अहलमद संतराम को अदालत ने जेल भेजा 

Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
संतराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने सितारगंज से गिरफ्तार राजस्व अहलमद संतराम को नैनीताल जिला कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। संतराम पर सितारगंज तहसील के दस्तावेज नष्ट करने का भी आरोप है। इधर, बाजपुर के चकबंदी अधिकारी अमर सिंह से भी एसआईटी ने पूछताछ कर बयान दर्ज किए। बता दें कि दो दिन पूर्व अमर सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने दबिश दी थी, लेकिन चोट लगने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। 
एनएच घोटाले का राज खुलने के बाद राजस्व अहलमद संतराम पर सितारगंज तहसील में मिसलबंद रजिस्टर से साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा था। मामले में संतराम के खिलाफ सितारगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। कुछ समय पूर्व संतराम जमानत पर रिहा हुआ तो एसआईटी ने उसे अपनी जांच के दायरे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही संतराम रुड़की में छिपकर एसआईटी से बचता रहा था, लेकिन सोमवार रात को एसआईटी को पता चला कि वह घर आया हुआ है तो उसे छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जांच में संतराम की ओर से आर-6 रजिस्ट्रर में छेड़छाड़ करने के साथ ही 143 के फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई। इन साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने उसे मंगलवार को नैनीताल जिला कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की पूछताछ में भी संतराम ने घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। इस पर उक्त तहसील के कुछ और कर्मियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। इसके साथ ही मंगलवार को एसआईटी ने बाजपुर तहसील के चकबंदी अधिकारी अमर सिंह से पूछताछ कर उसके भी बयान दर्ज किए। जांच में अमर सिंह द्वारा बाजपुर तहसील में पिछली तिथियों में भूमि की 143 करने के मामले उजागर हुए, जबकि उक्त तहसील चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है। दो दिन पूर्व निलंबित एसडीएम अनिल शुक्ला और प्रभारी तहसीलदार मोहन सिंह के साथ ही एसआईटी ने अमर सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी, लेकिन अमर सिंह के पैर में चोट होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया। अमर सिंह बैसाखी के सहारे एसआईटी कार्यालय तक पहुंचा था। एसआईटी अधिकारियों के अनुसार चोट ठीक होने के तत्काल बाद अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें