फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेतभरी ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए माफिया

Sat, 11 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर पट्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक के बीच खनन माफिया रेत भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जबरन छुड़ा ले गए। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। बृहस्पतिवार रात 12 बजे कोसी नदी खनन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी जा रही थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर एसएसआई सलाउद्दीन, चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस, माफिया के बीच तीखी झड़प हो गई।

मौके का फायदा उठाकर माफिया रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ा कर ले गए। माफिया के तेवर देख पुलिस भी लौट आई। बताते हैं कि पुलिस ने पल्ला झाड़ने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का चालान काटा है।

इस मामले में पहले भी कई बार भिड़ंत हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से माफिया के हौसले बुलंद हैं। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें