फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की धरपकड़ को ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 28 Jan 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में अवैध शराब की चेकिंग को जा रही आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इधर पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ नान बेलेबल वारंट (एनबीडब्ल्यू) लेने की तैयारी कर रही है। सोमवार की दोपहर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और आबकारी निरीक्षक दिप्ति मिश्रा के नेतृत्व में बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान चल रहा था। एक घर के बाहर कच्ची शराब बिकने का जब टीम ने विरोध किया तो शराब बेच रही महिला हरवंश कौर पत्नी जोगेंद्र सिंह ने फोन कर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों को बुला लिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने आबकारी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। यहीं नहीं टीम में शामिल महिला आबकारी निरीक्षक दिप्ति मिश्रा, उप निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी और हेड कांस्टेबल दीवान सिंह को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। साथ ही आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संजय और दीपक पर भी हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने टीम पर हमला करने के आरोपी बगवाड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, हरवंश कौर, जसवंत सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इधर मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ को बगवाड़ा, बिंदुखेड़ा सहित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ नान बेलेबल वारंट लेने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें