फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरी मंदिर में चौथी बार चोरी

Sat, 15 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर रोड ग्राम अमाऊं स्थित पूर्णागिरी मंदिर में पुजारी को बेहोश कर चोर मंदिर का सामान ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
इधर इस मंदिर में चौथी बार चोरी होने और एक बार का भी खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
अमाऊं स्थित पूर्णागिरी मंदिर में बीते दिनों चोर मंदिर की छत पर चढ़े।
 उन्होंने मंदिर में सोए पुजारी सुखलाल ढाली पर रसायन दवा स्प्रे कर दी।
 जिससे पुजारी गहरी नींद में सो गया। इस समय मंदिर में काम करने वाली महिला जाग गई । संख्या में छह बताए जाने वाले चोरों ने डरा धमका कर महिला को चुप करा दिया और इत्मीनान से मंदिर का साउंड सिस्टम, घंटियां, कलश सहित अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पुजारी को कोतवाली का फोन नं  एवं पुलिस चौकी चकरपुर के प्रभारी का मोबाइल नं पकड़ा दिया। मंदिर में चौथी बार चोरी होने और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नहीं करने पर मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष सावित्री कन्याल, इंदिरा चंद, बसंती धामी, कुंती धामी, निर्मला कन्याल आदि ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें