फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की भेंट चढ़ा कर्ज में डूबा जाकिर

Sat, 30 Dec 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में मृतक जाकिर हुसैन की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दबे ट्रैक्टर-ट्राली मालिक की अवैध खनन में चार दिनों में दूसरी बार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े जाने पर हृदयघात से मौत हो गई। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर खिसक लिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक का शव सुपुर्दे खाक किया। इधर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस मामले में यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


मौहल्ला विजयनगर निवासी जाकिर (45) पुत्र अबरार हुसैन की पत्नी राईसा हृदय रोग से पीड़ित थी। उनके उपचार पर जाकिर ने बहुत रकम खर्च कर दी। इसके चलते वह कर्ज में डूब गया और उसे अपना मकान तक बेचना पड़ा। चार साल पहले ही उसने अपना मकान बनाया था। बाद में उसकी पत्नी की मौत हो गई। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे थे। दो साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली। जाकिर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी के भरान का काम करता था। चार दिन पहले ही पुलिस ने उसकी मिट्टी से लदी ट्राली पकड़ ली थी। ब्याज पर 25 हजार की रकम लेकर उसने ट्राली छुड़वाई थी।

जाकिर के रिश्तेदार मोहम्मद अली ने बताया कि शुक्रवार तड़के ग्राम फिरोजपुर निवासी चालक गोविंदा ट्राली लेकर मिट्टी भरने मानपुर स्थित ढेला नदी गया था। पुलिस ने छापा मारकर उसकी ट्राली पकड़ ली। चालक ने इसकी जानकारी जाकिर को दी। जाकिर बाइक लेकर ढेला नदी की ओर जा रहा था। उसे देख पुलिस कर्मी पकड़ने के लिए लपके तो जाकिर मौके पर बाइक समेत गिर पड़ा और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। इधर जाकिर की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो मृतक पत्नी और उसके छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें