फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में हनुमान जी की फोटो से छेड़छाड़ पर भड़के लोग

Sat, 31 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक में हनुमान जी की फोटो से छेड़छाड़ कर पोस्ट करने से भड़के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बड़ी संख्या में कोतवाली में एकत्र लोगों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री हनुमान की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अपनी फोटो लगाने के विरोध में हंगामा किया। केवल कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि यह हिंदुओं के आराध्य देव श्री हनुमान का अपमान है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने यह कृत्य करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में एसएसआई अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौक  पर विहिप नेता  केके अग्रवाल, अक्षय कुमार नायक, रविपाल, सुभाष चंद्र, योगेश विश्नोई, विरेंद्र चौहान, राजीव सेतिया, रजत कुमार, पवन कुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें