फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के रडार पर होंगे अपराध को संरक्षण देने वाले अधिकारी 

Thu, 23 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
सदानंद दाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के नए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि वह अपने ही महकमे में सुधार कर कानून व्यवस्था को मजबूर करेंगे। साथ ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों, अधिकारियों पर भी वह नकेल कसेंगे। 
विज्ञापन


डॉ. दाते ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में अपना चार्ज लिया। 2007 बैच के आईपीएस डॉ. दाते देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी के एसएसपी रह चुके हैं। एसएसपी कार्यालय में चार्ज लेने के बाद सबसे पहले डॉ. दाते ने वहां पर स्थित अन्य कार्यालयों का मुआयना कर दीवारों पर टंगे बेकार होर्डिंग को हटाने के निर्देश आरआई को दिए।

उन्होंने मातहतों के साथ बैठक की। पत्रकारों से कहा कि अपराध की दृष्टि से जिला बेहद संवेदनशील है। अपराध कम करने के लिए वह सबसे पहले अपने ही पुलिस महकमे में सुधार लाएंगे। इसके साथ ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। महिला अपराध, लूट, चोरी, डकैती जैसी वारदातों को रोकने के लिए सख्ती से काम किया जाएगा। बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए जरूरत पढ़ने पर महानगरों की पुलिस व्यवस्था को भी अपनाया जाएगा। 
विज्ञापन


अवैध खनन पर लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई होगी : एसएसपी
अवैध खनन की रोकथाम पर दाते का कहना था कि अवैध खनन को रोकने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की नहीं है लेकिन यह भी सच है कि बिना पुलिस की शह से अवैध खनन नहीं हो सकता। अगर कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी अवैध खनन के मामले में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस में कोई सगा नहीं, जनता की समस्याओं से होगा सरोकार
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना था कि आमतौर पर पुलिस सिर्फ वारदात के बाद घटना का निस्तारण करना ही अपनी जिम्मेदारी समझती है। पुलिस अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण यह है कि वह जनता की समस्याओं से सरोकार रखे और जनता के पास पहुंचकर उसके दर्द का समाधान करे। उनका कहना था किसी को अपना सगा समझकर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ का अधिकार किसी पुलिसकर्मी के पास नहीं है।

लंबित विवेचनाओं का जल्द होगा निस्तारण
एसएसपी डॉ. सदानंद दांते ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर भी डॉ. दाते नकेल कसने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें