एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार को एक काश्तकार से पूछताछ की। अब 21 नए लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इनमें तीन पीसीएस अधिकारी, दो रिटायर्ड तहसीलदार, एक राजस्व कर्मी और 15 काश्तकार हैं।
एसएसपी डा. सदानंद दाते के निर्देशन में एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी अब तक 56 लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटा चुकी है। इनमें वे प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं, जो कुमाऊं कमशिनर की जांच में दोषी पाये गये थे। इसके साथ ही कई काश्तकारों और एसडीएम कार्यालय में तैनात रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी टीम ने अपनी जांच के दायरे में लिया।
अब जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम ने बुधवार को एक काश्तकार से गहन पूछताछ की तो 21 नये लोगों को भी नोटिस भेजा गया है, जिनमें तीन पीसीएस अधिकारी, दो रिाटायर्ड तहसीलदार, एक राजस्व कर्मी और 15 काश्तकार शामिल हैं। बृहस्पतिवार से उनसे पूछताछ की जाएगी।
एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि टीम ने अब तक 56 लोगों से पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए हैं। पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आये हैं। इनमें 21 लोगों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें पीसीएस अधिकारियों और रिटार्यर्ड कर्मचरियों के साथ ही काश्तकार भी शामिल हैं।
इन अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
टीम ने बुधवार को पीसीएस अधिकारी भगत सिंह फोनिया, एनएस नग्नियाल, हिमालय सिंह मर्तोलिया, रिटायर्ड तहसीलदार शेर सिंह, भोलेलाल और राजस्व कर्मी चंदन सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही 21 नये काश्तकार भी नोटिस भेजने वालों में शामिल हैं।