खटीमा के सत्रहमील के पास पलटी स्विफ्ट डिजायर कार।
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्णागिरि मंदिर से लौट रहे नौ श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बरेली नर्सिंग होम निकट हार्टमैन, बरेली (यूपी) पुल निवासी संजय भारद्वाज, विमल शर्मा, दीपा पांडे, शालिनी भारद्वाज, आदित्य, अनुभूति रविवार को पूर्णागिरि मंदिर से लौट रहे थे। तभी मझोला से पहले सत्रहमील के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी कार (यूपी 25 डीडब्लू 9899) पोल से टकराकर पलट गयी।
घायलों को कार के शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकालकर 108 से सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। दूसरी दुर्घटना में ऑल्टो कार से पूर्णागिरि माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मैक्स जीप से टकरा गयी। इसमें कृष्णापुरी, सिविल लाइन, बदायूं (यूपी) निवासी संजय, प्रेम, सुरेश घायल हो गये। तीनों घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।