फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर जलाने की कोशिश, भर्ती

Mon, 09 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी के तेल से जलाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना निवासी ज्योति की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी दो साल पहले छाबड़ा कालोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद भी ससुराली अपनी हरकताें से बाज नहीं आए। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। रविवार देर रात उसकी सास, ससुर और पति ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाने का भी प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह घर के बाहर आ गई। आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उसे घर के बाहर भी पीटा। जिससे वह चोटिल हो गई। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें