फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 31 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला। मृतक का चेहरा खून से सना और माथे पर चोट का निशान था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार को रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे नाली में एक अज्ञात युवक का शव डूबा हुआ देखे जाने से सनसनी फैल गई। शव को देखने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग तीस वर्ष है। पैंट शर्ट पहने है। माथे में गहरी चोट का निशान था और खून से मुंह सना था। पुलिस को मृतक की जेब से दो सौ रुपये और शटर में लगने वाली बड़ी चाबी मिली है। शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा गया है। उधर एसएसआई अरुण कुमार ने घटनास्थल और शव का निरीक्षण करने के बाद मृत्यु का कारण हत्या की आशंका से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मृतक के किसी कारण से रात को नाली में गिरने से उसके माथे पर चोट लग गई होगी। इससे वह नाली के पानी में डूबा रहा। यही मृत्यु का कारण होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें