फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय के साथ पकड़े व्यक्ति को छोड़ने पर हंगामा

Fri, 17 Aug 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कोतवाली में सीओ का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी से दो गोवंशीय पशुओं के साथ हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को शांति भंग की आशंका में न्यायालय में पेश कर बछड़ों को किसी के सुपुर्द कर देने की सूचना पर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। देर रात सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन


हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना दी कि तीन लोग संदिग्ध हालात में दो बछ़ड़ों को ले जा रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दो लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। देर शाम वाहिनी के लोगों को पता चला कि जिस व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया था उसे न्यायालय ने जमानत पर छोड़ दिया है। 

इससे भड़के वाहिनी के लोगों ने कोतवाली में सीओ हिमांशु शाह का घेराव कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि जिस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया था, उसके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी थी, जिस पर उसे कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया गया। देर रात तक कोतवाली में वाहिनी के कार्यकर्ता आरोपी को कोतवाली में लाने की मांग पर अड़े हुए थे। 
विज्ञापन


बाद में एएसपी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। वहां प्रहलाद खुराना, दिनेश भाटिया, ओम प्रकाश दूआ, कुंदन लाल खुराना, संतोष शर्मा, दीपक पाठक, विवेकदीप सिंह, विवेक राय आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें