फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी खनन क्षेत्र में दो पक्षों के बीच फायरिंग

Sat, 25 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी खनन क्षेत्र नूरपुर में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिससे अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। बताते हैं कि पुलिस कर्मियों ने स्टेयरिंग में लाठी डाल दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से भड़के लोगों ने पुलिस चौकी में हंगामा कर घेराव किया। इस बीच पुलिस से तीखी झड़प हो गई। घायल के भाई राजपाल सैनी ने तहरीर देकर सिपाहियों पर अवैध वसूली करने के लिए ट्रैक्टर में लाठी डाल कर पलटने का आरोप लगाया है। लोगों के तेवर देख फोर्स को बुलाया गया।   
विज्ञापन

शनिवार को कोसी नदी खनन क्षेत्र नूरपुर में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। यूपी के गांव मिलक (रामपुर) निवासी सुनील कुमार सैनी अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था कि सिपाहियों ने उसे रोकने का इशारा किया। न रुकने पर सिपाहियों ने स्टेयरिंग में डंडा डाल दिया। जिससे ट्रैक्टर पलट गया।  ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीख पुकार मचने पर खनन में लगे मजदूरों की भीड़ लग गई। चालक सुनील कुमार सैनी को बमुश्किल बाहर निकाल कर एक वाहन से काशीपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोतवाल ओपी शर्मा और भाजपा नेता शिवकुमार की तीखी झड़प हो गई। सीओ राजीव मोहन ने समझाकर मामला शांत कराया। घायल चालक केे भाई राजपाल सैनी ने तहरीर देकर सिपाहियों पर अवैध वसूली करने और मारपीट की स्टेयरिंग में डंडा डालने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें