फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पुल पर टोल वसूली जारी

Tue, 17 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा टोल मुक्त किए जाने की अधिसूचना अभी ठेकेदार के पास नहीं पहुंची है। इसके चलते कोसी पुल पर स्थित टोल बैरियर पर वसूली जारी है। ठेकेदार का कहना है कि अधिसूचना पहुंचने या कोई आदेश आने पर ही वसूली बंद की जाएगी।
विज्ञापन

अक्टूबर 1982 में कोसी नदी पर बने पुल का पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उद्घाटन किया था। वर्ष 1987 से टोल बैरियर बनाकर चुंगी लिए जाने लगी। वर्तमान में बैरियर का आधा हिस्सा यूपी में पड़ता है। जबकि इसकी सभी कार्रवाई एनएच कार्यालय हल्द्वानी से होती है।  
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच 74 कोसी नदी पर बने पुल को 21 जनवरी 2015 से टोल मुक्त करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद टोल वसूल किया जा रहा है। इससे आए दिन मार्ग पर जाम तो लगता ही है, साथ ही लड़ाई-झगड़े की नौबत भी आती है। ठेकेदार नवीन अग्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा 31 मार्च 2015 तक का ठेका लिया गया है। टोल मुक्त करने की कोई अधिसूचना या आदेश उन्हें नहीं मिला है। ऐसा कुछ मिलने पर टोल टैक्स लेना बंद कर दिया जाएगा, लेकिन तब तक अवैध वसूली कहना गलत है। उधर इस मामले में जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडे का कहना है कि सुल्तानपुर पट्टी में एनएच पर हो रही अवैध टोल वसूली की जांच की जाएगी। जल्द ही इस दिशा में जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें