फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर और नगदी ठगकर महिला फरार

Tue, 28 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरका पहने एक महिला किशोर के हाथ में सोने के कुंडल और एक हजार रुपए से भरा पर्स लेकर फरार हो गई।  गांव गोबरा निवासी जयपाल अपनी पत्नी गुड्डी और बच्चों के साथ सोमवार साप्ताहिक बाजार आया था। कपड़े फड़ के पास बुरका पहने एक महिला ने गुड्डी को बातों में रिझा लिया। उसने बताया कि छह सोने और आठ चांदी के आभूषणों से भरा पर्स एक महिला को मिला है। उस महिला के पास जाकर पर्स अपना बताना है। पर्स मिलने पर आभूषणों को आधा आधा बांट लेंगे। विश्वास जताने के लिए गुड्डी के कानों से सोने के कुंडल और उसकी एक हजार रुपए की नगदी को एक पर्स में रखकर गुड्डी के 12 वर्षीय पुत्र श्यामू के हाथ में देकर वही बैठा दिया। आरोपी महिला गुड्डी को भी बाजार दूसरे स्थान पर बैठा कर फिर श्यामू के पास पहुंची। श्यामू से एक हजार रुपए नगदी, सोने के कुंडल से भरा पर्स लेकर आरोपी महिला फरार हो गई। काफी देर तक महिला के न लौटने पर गुड्डी ने कोतवाली पहुंच ठगी होने की सूचना दी। जिस पर एसएसआई सलाउद्दीन, मुस्कान टीम प्रभारी कमल सिंह कोरंगा, एसआई डीवी सोलंकी ने पुलिस बल के साथ बाजार में खोजबीन शुरु की। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने श्यामू को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें