फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच की जद में आ रहे 199 निर्माण पर चलेगी जेसीबी

Sat, 13 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने एनएच-74 की जद में आ रहे सरकारी और निजी भवनों के ध्वस्तीकरण के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। एनएच-74 की कार्यदायी संस्था गल्फार कंपनी के अधिकारी ने बताया कि काशीपुर से सितारगंज के बीच एनएच-74 की जद में आ रहे 199 निर्माण ऐसे हैं, जिनका ध्वस्तीकरण जल्द से जल्द किया जाना है। 
विज्ञापन



एडीएम ने सभी एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच-74 की जद में आ रहे भवनों और बाउंड्री वाल का ध्वस्तीकरण 15 मई से अभियान चलाकर शुरू कर दिया जाए, ताकि चौड़ीकरण तेजी से हो सके। एडीएम ने ईई जल संस्थान से वाटर पाइप लाइन की शिफ्टिंग की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

 इस पर ईई जल संस्थान तरुण शर्मा ने बताया वाटर पाइप लाइन शिफ्टिंग का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है, किंतु वाटर पाइप लाइन शिफ्टिंग का जो कार्य अभी नहीं हुआ है वह एनएच-74 की जद में आ रहे निर्मित भवनों के ध्वस्तीकरण न होने की वजह से बाधित है।
विज्ञापन


बैठक में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएस नबियाल, एएसपी देवेंद्र पिंचा, गल्फार कंपनी से संतोश शर्मा और पीके चौधरी, ईई जल संस्थान तरुण शर्मा, ईई विद्युत विनोद शर्मा आदि थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें