फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में ट्रैक्टर चोर गिरोह के 4 सदस्यों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह सरगना सहित चार आरोपियों को एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी हुए पांच महेंद्र अर्जुन ट्रैक्टर बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली में एसएसपी डा. सदानंद दाते ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया 21 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल तोमर का महेंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, दो अक्तूबर को सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी जाहिद हुसैन का महेंद्रा अर्जुन, आठ अक्तूबर को गांव जगन्नाथपुर निवासी हाजी सद्दीक अहमद का महेंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, 16 अक्तूबर को गांव गोबरा निवासी विष्णुदास का महेंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चोरी हुआ था। 

वारदातों के बाद एएसपी डा. जगदीश चंद और सीओ बीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी की फुटेजों के आधार पर चिन्हित मार्गों पर पिकेट लगाकर रविवार को मुखबिर की सूचना पर हाथी कुंडा मार्ग से गांव परमानंदपुर निवासी अरमान, प्रदीप सैनी निवासी यूपी के गांव सबदलपुर अमरोहा, अमित अहमद निवासी गांव सरबरखेड़ा कुंडा, प्रेमपाल निवासी गांव अलीपुर अमरोहा को एक ट्रैक्टर और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर शारिक निवासी इकोंदा थाना सैहदनगल (अमरोहा) के घर से चोरी के दो ट्रैक्टर, प्रेमपाल निवासी अलीपुर खादर थाना हसनपुर (अमरोहा) के घर से एक ट्रैक्टर बरामद किया। गिरोह के फारूख निवासी यूपी के गांव सरबरखेड़ा कुंडा, आजम निवासी गांव परमानंदपुर, सारिक निवासी गांव सैदनगला अमरोहा, नरेश निवासी मूराहाट बिजनौर अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


टीम में इंस्पेक्टर वीडी उनियाल, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई कुलदीप अधिकारी, पंकज जोशी, गणेश पांडे, टीसी जोशी, प्रदीप पंत, राजेंद्र कोरंगा, चंद्रपाल, अमित देवरानी, अखिलेश तिवारी, संजय कुमार, एसओजी कुलदीप, देवेंद्र नेगी, कैलाश तोमक्याल आदि शामिल थे।  


दिल्ली से चोरी बाइकों को उत्तराखंड और यूपी में खपाते थे 
अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का सरगना अरमान दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करवाकर उत्तराखंड और यूपी ग्रामीण क्षेत्र में बिचौलियों के माध्यम से बेचता था। दलालों समेत वाहन चोरी करने वाला यह एक संगठित गिरोह है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज, चोरी का समय और दूसरी घटनाओं को देखकर चिन्हित मार्गों पर पुलिस पिकेट लगाई तो मामला पकड़ में आया।       अरमान पर दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 21 मुकदमेे दर्ज हैं। अरमान हल्द्वानी जेल से वाहन चोरी में जमानत पर सात जुलाई 2017 को छूटकर आया था। जेल के भीतर अरमान की मुलाकात फारूख और अमित से हो गई। वाहन चोर गिरोह के सरगना अरमान ने फारूख और अमित को मोहरा बनाकर उत्तराखंड के खनन क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की योजना बनाई। जिसके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल तोमर सहित चार ट्रैक्टर चोरी कर यूपी क्षेत्र के दलाल प्रदीप, सारिक, नरेश के माध्यम से इन ट्रैक्टरों को एक से दो लाख रुपये में बेच दिया। ट्रैक्टर चोरी करके यह लोग यूपी के मुरादाबाद आरटीओ कार्यालय के ईर्द गिर्द खड़ा करते थे जिससे शक न हो। उसके बाद अमरोहा गंगा खादर क्षेत्र में बेचते थे। हर ट्रैक्टर चोरी में गिरोह का सदस्य भिन्न होता था। अरमान पर ऊधमसिंह नगर के थाना कुंडा में गैंगस्टर भी लगा है। साथ ही बाजपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, कुंडा थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली, यूपी क्षेत्र में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की नजर से बचने के लिए गिरोह वाहनों को दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र में बेचता था। यह लोग ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को रात्रि दो से सुबह पांच बजे के बीच अंजाम देते थे।

ट्रैक्टर मालिक ने एसएसपी को किया सम्मानित  
 मामले का खुलासा होने पर ट्रैक्टर मालिकों में खुशी छा गयी। पुलिस की कामयाबी पर तारीफ करते हुए ट्रैक्टर मालिक सद्दीक अहमद गांव जगन्नाथपुर निवासी ने गुलदस्ता देकर एसएसपी डा. सदानंद दाते को सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी डॉ. जगदीश चंद, सीओ बीएस चौहान, सीओ कमला बिष्ट, इंस्पेक्टर वीडी उनियाल, एसओ गदरपुर ललित मोहन जोशी, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई पंकज जोशी आदि मौजूद रहे। इधर गिरोह पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीआईजी पूरन सिंह रावत ने 5000, एसएसपी ने 2500 रुपयेे बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।  


गिरोह के फरार सदस्य का भाई यूपी पुलिस में सिपाही  
बाजपुर। पुलिस के अनुसार अरमान निवासी गांव परमानंदपुर (ऊधमसिंहनगर) की बहन से गिरोह के फरार सदस्य नरेश कुमार निवासी यूपी के गांव मूराहाट (बिजनौर) ने शादी की थी। अरमान की बहन की मृत्यु हो चुकी है। रिश्तेदार बनने पर नरेश और अरमान के बीच काफी मेलजोल था। नरेश का छोटा भाई यूपी पुलिस में कांस्टेबल बताया गया है। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें