शनिवार को अनियंत्रित जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार बनबसा थाने के हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह मेहता (55) का दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो बच्चे रुद्रपुर में रहते हैं।
हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह मेहता 26 मई को रीठा साहिब गुरुद्वारे के जोड़ मेले में ड्यूटी के लिए बाइक से बनबसा से जा रहे थे।
उनके साथ कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह भी बाइक पर सवार था। टनकपुर में ज्ञानखेड़ा चर्च के पास उनकी बाइक जीप से टकरा गई थी।
हालांकि, भोपाल सिंह ने हेलमेट पहना था फिर भी उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हेें दिल्ली एम्स ले गए जहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथी कांस्टेबल शैलेंद्र के पैर में गहरी चोट आई थी।