फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति को सरेआम धुना

Sun, 18 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
दूसरी औरत के साथ पति के प्रेम प्रसंग से नाराज एक महिला ने अपने पति को सरेआम डंडे और चप्पल से पीट दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरी औरत के साथ पति के प्रेम प्रसंग से नाराज एक महिला ने अपने पति को सरेआम डंडे और चप्पल से पीट दिया। पति-पत्नी का ड्रामा देखने के लिए मौके पर मजमा लग गया। लोगों के समझाने पर महिला बमुश्किल शांत हुई।
विज्ञापन


मामला नैनीताल रोड का है। जगतपुरा में रहने वाला एक व्यक्ति नैनीताल रोड पर पान की दुकान चलाता है। दो तीन वर्ष पहले ही उसका प्रेम विवाह हुआ था। यह दंपति यहां जगतपुरा में पिछले काफी समय से किराए के मकान में रह रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त दुकानदार का कुछ समय से एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इसकी भनक उसकी पत्नी को भी कई दिन पहले लग चुकी थी। प्रेमिका से मिलने के चक्कर में पिछले दो तीन दिन से उक्त दुकानदार रात को भी घर नहीं जा रहा था। किसी ने पत्नी को सूचना दे दी कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रात बिताता है। पति के प्रेम प्रसंग से महिला आगबबूला हो गई और रविवार को पति की पान की दुकान पर ही आ धमकी।
विज्ञापन


उसने सरेआम गिरेबान पकड़कर पति को बाहर खींचा और पहले चप्पल से फिर डंडे से पति की धुनाई लगा दी। महिला के हाथों पति की पिटाई को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। पति बार-बार हाथ जोड़कर पत्नी से माफी मांगता रहा लेकिन पत्नी गाली गलौच करते हुए देर तक पति को पीटती रही। बाद में लोगों के समझाने पर महिला शांत होकर घर लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें