फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड सामान का झांसा देकर युवक को ठगा

Wed, 20 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रांडेड सामान का झांसा देकर ग्रामीण से छह हजार रुपये ठग लिए। कथित कंपनी द्वारा भेजा गया पार्सल खोलने पर उसमें घटिया गुणवत्ता के जूते, पर्स, चश्मा आदि पाए गए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी साहब सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व उसके पास एक कॉल आई। उसने अपना परिचय एक नामचीन कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया। उसने बताया कि लकी ड्रा में आपका नंबर निकला है। कंपनी की ओर से मात्र छह हजार रुपये में एक सेमसंग मोबाइल जे-7, एक जोड़ी ब्रांडेड जूते, चश्मा, पर्स, बेल्ट और मोजे आदि ऑफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर साहब सिंह ने पार्सल भेजने के लिए सहमति जता दी। मंगलवार को उसने बड़े डाकघर जाकर पार्सल प्राप्त कर लिया। पार्सल खोलने पर उसमें घटिया गुणवत्ता के एक जोड़ी जूते, बेल्ट, चश्मा और पर्स पाया गया। पार्सल में कथित कंपनी द्वारा बताया गया सेमसंग मोबाइल नहीं मिला। पार्सल में मिले कुल सामान की कीमत लगभग 400 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें