फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ में चार साल कैद की सजा

Wed, 10 Oct 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व काशीपुर क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला से छेड़छाड़ कर उसे अर्धनग्न करने वाले युवक को अदालत ने चार साल की कैद और 2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता नंदन सिंह धामी ने बताया कि 11 फरवरी 2014 को काशीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उसकी मां सुबह जंगल में शौच के लिए गई थी।

इस दौरान गांव के ही युवक ने उसकी मां से छेड़छाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया था। विरोध करने पर अभियुक्त ने उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी। 13 फरवरी 2014 को पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हीरा सिंह बोनाल ने अभियुक्त को चार साल की कैद और 2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें