फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के दो सुपारी किलरों सहित चार गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले का खुलासा कर दिया है। घायल का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले दो सुपारी किलरों सहित उन्हें हायर करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल नेे पांच हजार और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की। साथ ही डीपीजी ने दस हजार के पुरस्कार की घोषणा की है।

एएसपी कार्यालय में एसएसपी ने एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ प्रकाश चंद्र आर्या, सीओ (ट्रेनी) रमेश देवली की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता की। एसएसपी ने बताया कि बीती 11 फरवरी को गणपति अपार्टमेंट निवासी रामप्रवेश अपनी पत्नी दीपा के साथ अपने साढ़ू के घर ठाकुरद्वारा से स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी हरियावाला के पास एक बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। इस मामले के खुलासे के लिए एएसपी पिंचा ने सीओ आर्य के निर्देशन में एसओ कुंडा रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी की टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर  वैभव शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी पुष्प विहार आवास-विकास काशीपुर, कय्यूम पेंटर पुत्र गोदाम शाह निवासी जीत कालोनी काशीपुर और इन दोनों द्वारा हायर किए गए शूटर अफसर उर्फ भूरा पुत्र सुबराती निवासी बिजली घर कालोनी रजवपुर तथा अंकुर पुत्र ज्वैल सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना रजवपुर (अमरोहा) यूपी को गिरफ्तार किया। अफसर तथा अंकुर के कब्जे से एक प्लसर बाइक व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। दोनों नेबाइक चोरी करना स्वीकार किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें