फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हंगामा करने वाली महिला का चालान

Sun, 27 Aug 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
sharab-baarish
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार देर रात नैनीताल रोड पर शराब पीकर हंगामा करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में महिला के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान कर दिया। नैनीताल रोड पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब शराब के नशे में धुत एक महिला ने बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। नशे में धुत महिला कभी नाचने लगती तो कभी लोगों को गाली गलौज करने लगती। महिला का हंगामा बढ़ता देख वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को हिरासत में लेने के बाद शनिवार सुबह उसका मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें