फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी से की लापता प्रापर्टी डीलर की बरामदगी की मांग

Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने एएसपी टीडी वैला से मुलाकात की। 
विज्ञापन


बता दें शहर की शांति विहार कालोनी में रहने वाला प्रापर्टी डीलर राजेश मान 21 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस भी अभी तक राजेश का पता नहीं लगा पाई है। 

सोमवार को भिवानी हरियाणा से यहां पहुंची राजेश की बहन सुनीता गोदारा ने विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य लोगों के साथ एएसपी से मिलकर लापता भाई को बरामद करने की मांग की। सुनीता ने कहा भाई के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस दौरान अनिल चौहान, प्रदीप सिंह, सतवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह,  सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर के बेटे से की पूछताछ
रविवार को पुलिस ने प्रापर्टी डीलर राजेश मान के बेटे मानव से पूछताछ की। राजेश लापता होने से पहले आखिरी बार  मानव के साथ थे। 29 अगस्त को वे दोनों चाणक्य लॉ कालेज गए, तब से राजेश नहीं लौटे। पुलिस के अनुसार राजेश लंबे समय से अपनी पत्नी और बेटे से दूर थे। करीब तीन माह पहले ही मानव का उनके पास आना-जाना शुरू हुआ था। 

मानव की पढ़ाई का खर्च भी राजेश ही वहन कर रहे थे। 29 सितंबर को जब मानव अपने घर पहुंचा तो उसने पिता को रुद्रपुर में छोड़कर खुद के किच्छा जाने की बात कही, इसके बाद किरायेदारों को मानव ने बताया कि वह उस दिन रुद्रपुर गया ही नहीं था। इसके बाद राजेश की गुमशुदगी भी दो दिन बाद दर्ज कराई गई। जिसमें मानव द्वारा घर का पता भी गलत लिखा गया था। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें