फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर वृद्धा से किया दुराचार

Wed, 22 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूकबधिर 72 वर्षीय वृद्धा के साथ युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक फरार हो गया है।
विज्ञापन

 गांव शिवराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक के युवक ने चौकी में तहरीर देकर कहा कि उसकी 72 वर्षीय मां मूकबधिर है। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खेत में शौच के लिए गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसकी मां के मुंह पर कपड़ा बांधकर दुराचार किया। मां ने घर आकर इशारों से परिवार की महिलाओं को घटना की जानकारी दी। जब आरोपी युवक के घर जाकर उसकी करतूत बताई तो उसके परिजन उल्टा उनसे मारपीट करने पर आमादा हो गए। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल जांच के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल को भेज दिया। उधर, चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी के घर छापा मारा तब तक वह फरार हो गया। एसओ कुंडा रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। फरार आरोपी जल्दी गिरफ्तार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें