फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बाइक और कार का क्रेज बढ़ा

Wed, 18 Apr 2018 12:41 AM IST
कीर्तिराज रुमाल / अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Bikes
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में युवाओं में बाइक और कार  का क्रेज बढ़ रहा है। इससे जिले की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इस वर्ष परिवहन विभाग के ऊधम सिंह नगर उप संभाग में पिछले वर्ष की अपेक्षा 4062 अधिक दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं, जबकि 774 कार अधिक कारों का पंजीकरण हुआ है। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन नंदकिशोर ने कहा कि थोड़ी आर्थिक स्थिति ठीक होने पर लोग बसों में धक्के खाने के बजाए  निजी वाहन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने के पीछे युवा पीढ़ी में बाइकों के बढ़ते क्रेज को वजह बताया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में 2017 में पंजीकृत वाहन  
बाइक/स्कूटी        कार           मोपेड  
24,710             4,400          117 
परिवहन विभाग में 2018 में पंजीकृत वाहन  
बाइक/स्कूटी        कार             मोपेड  
28,772              5154          144  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें