फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एसएसपी का किया घेराव

Wed, 08 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एसएसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। बुधवार को कांग्रेस नगराध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे का घेराव किया। इस दौरान उनका कहना था कि नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित बस्तियों में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। कुछ स्थानों पर नशे के कारोबारियों को पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है। शराब, स्मैक, गांजा, नशे के इंजेक्शन और कैप्सूल खाकर कई लोगों की जान जा चुकी है। नशे के चलते आपराधिक वारदातों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जनहित में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की। साथ ही शहर के ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा, रंपुरा, सुभाष कालोनी, गल्ला मंडी, संजय नगर खेड़ा, आदर्श कालोनी, रेशमबाड़ी सहित तमाम ऐसे क्षेत्रों के नाम भी बताए जहां पर नशीले पदार्थों का धंधा हो रहा है। इस पर एसएसपी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में मंडी समिति अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा, सुधीर मिश्रा, रमेश कुमार, बाबू खान, सकील अहमद सलमानी, मनोहर लाल गंगवार, बाबू अहमद मंसूरी, राम स्वरुप भारती, राम शंकर गंगवार, प्रमोद रस्तोगी, नरेंद्र शर्मा, राजू पाल, सुनील जड़वानी, संजय पाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें