फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 19 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से हजारों की नगदी, लाखों के जेवरात, मोबाइल ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस, एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। सोमवार को थाने में पहुंचे वार्ड चार निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि काशीपुर निवासी इनाम अली नामक युवक उसके पास आया और उसे दुबई भेजने का प्रलोभन दिया। यह भी कहा कि तत्काल पासपोर्ट बनवाने, वीजा लगवाने, दुबई भेजने के लिए महज 60 हजार का खर्च आएगा। झांसे में आकर उसने उक्त युवक के आईसीआईसीआई बैंक के खाता संख्या 16101501268 में पहली किश्त के रूप में 25 हजार जमा करा दिए। जो कि उसके द्वारा यूको बैंक के खाता संख्या 0364021000434 से  डलवाए। 16 जनवरी को इनाम का साथी (पड़ोसी हकीम) आलम ने उससे 40 हजार की और मांग की। कहने लगा यदि नगदी नहीं है तो जेवरात ही दे दो। जिससे वह जल्द ही वीजा, पासपोर्ट बनवा देगा। उसके झांसे में आकर उसने घर में रखे करीब 11 तोले सोने के जेवरात उसे थमा दिए। इतना ही नहीं जाते-जाते धोखे से वह उसका मोबाइल भी ले गया। एसओ प्रदीप राणा के मुताबिक मामले की जांच की जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उधर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में भी पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें