फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय कर्मी की हत्या के मामले में केस दर्ज

Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर में मृतक के घर पर जांच पड़ताल करती एफएसएल की टीम।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुद्रपुर न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या के मामले में कुंडा पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान के जिला धौलपुर निवासी विनोद कुमार (42) पुत्र हरिलाल यहां रुद्रपुर न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पर तैनात था।

वह अपनी दूसरी पत्नी व बच्चों के साथ आठ वर्षों से कुंडा थाने के ग्राम सरवरखेड़ा में मकान बनाकर रह रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका स्थानांतरण काशीपुर से रुद्रपुर न्यायालय में हुआ था। पहली पत्नी से उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अपनी दादी किशनदेवी के साथ अपने पैतृक गांव राजस्थान में रहते हैं। सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसके बड़े पुत्र नीरज को पीलिया हो गया है और उसे आगरा के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इस सूचना पर विनोद आगरा जाने के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे घर से निकला और मंगलवार की सुबह उसका शव मिस्सरवाला में बरामद हुआ। विनोद की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। बुधवार को मृतक के फुफेरे भाई दुष्पाल सिंह पुत्र चक्खन निवासी गौरी विहार जसपुर खुर्द ने कुंडा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इधर, एफएसएल रुद्रपुर की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल और मृतक के घर पहुंचकर निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग, लूट और लेन-देन के बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें