फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़ उड़ाया संदूक

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बत्ती गुल होने का चोरों ने फायदा उठा लिया। घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण के कमरे का ताला तोड़कर चोर संदूक उड़ा ले गए। संदूक में करीब 57 हजार की नगदी समेत 80 हजार का माल था। पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया और मकान मालिक से जानकारी ली। मंगलवार की देर रात सिसईखेड़ा गांव की बिजली गुल थी।
विज्ञापन


जसपाल सिंह पुत्र स्व. मोहन सिंह कमरे में ताला डालकर परिवार के साथ घर के आंगन में सोया था। जब नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा था और दरवाजा खुला पड़ा था। इस पर उसके होश उड़ गए। उसने नानकमत्ता थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर देर रात ही पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया और जसपाल से जानकारी ली।

पुलिस को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर चोरी गया संदूक गली में खाली पड़ा मिला। जसपाल ने बताया कि संदूक में 57 हजार की नगदी, एक तोला सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब समेत करीब 80 हजार रुपये का माल रखा था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें