फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहड़ ने धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया 

Wed, 20 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Behad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को धमकी देने का मामला गर्मा रहा है। बेहड़ ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने की मांग की है। एसएसपी ने एसओजी इंचार्ज और कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। बेहड़ की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के मोबाइल पर रविवार शाम अज्ञात शख्स ने गालीगलौज कर गोली मारने की धमकी दी थी। किसी परिचित के दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट में मौजूद बेहड़ अचानक मिली धमकी से चौंक गए थे। इसके बाद अज्ञात शख्स ने लगातार कईं बार बेहड़ के नंबर पर फोन किए थे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लेने के साथ ही उनके कब्जे से इस्तेमाल मोबाइल और तोड़ा गया सिम भी बरामद किया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी दी थी। लेकिन बेहड़ का कहना था कि जिस आवाज में उन्हें धमकी मिली थी, वो हत्या के मामले में फरार चल रहे ट्रांसपोर्टर की लग रही थी। उन्होंने पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर किया। इधर, मंगलवार की दोपहर बेहड़ ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि जांच से वह संतुष्ट नहीं हैं। एसएसपी ने पूरी घटना की गंभीरता से जांच कराने और मामले की तहरीर देने को कहा था। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ गालीगलौच और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छोटेलाल हत्याकांड में वांछित चल रहा जयदीप शर्मा भी गालीगलौच करने वाले के साथ था। वह केस में वांटेड है, उसकी गिरफ्तारी हर हाल में होनी है। इस केस में उसकी लिप्तता की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें