पुलिस ने दरऊ स्थित मड़ईया क्षेत्र में छापामारी कर एक घर से डेढ़ क्विंटल गौमांस बरामद किया है। छापेमारी के दौरान मांस तस्कर भागने में सफल रहे। तहसीलदार हरीश मुरारी समेत पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाल पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दरऊ चौकी पुलिस टीम ने मड़ईया में हसनैन के घर छापा मारा तो वहां पर गाय का मांस बरामद किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हसनैन, कुनैन, फईम, हनीफ और शरीफ भागने में सफल हो गये।
तहसीलदार हरीश मुरारी समेत पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे पुलिस ने पांचों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि मौके पर पशुओं को काटने के हथियार और तराजू बरामद किया गया है।