फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के संदेह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर मुकदमा

Sat, 17 Mar 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मान सिंह (फाइल फोटो) की मौत के बाद घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बानूसी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट और लीवर फटना बताया गया है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तीन लोगों पर शक जताते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन नामजद के अलावा दो अज्ञात पर धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया हे। इसके अलावा मृतक के चार साथियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बानूसी निवासी मान सिंह धामी (31) पुत्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर की तरफ मुड़ने वाली सड़क के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना परिजनों को सुबह करीब 5:30 बजे गांव के ही सूरज ने दी। परिजन हादसा समझकर शव को घर ले आए और अंत्येष्टि की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ने आकर परिजनों को बताया कि मान सिंह की हत्या की गई है। 

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के बाद शक के आधार पर शशांक बिष्ट, खटीमा बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, दीपक सामंत के अलावा दो अज्ञात लोगों पर धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मृतक मान सिंह के चार अन्य दोस्तों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, एएसपी देवेंद्र सिंह पींचा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, परिजनों के मुताबिक उनकी मान सिंह से आखिरी बार रात करीब 8:30 बजे फोन पर बात हुई थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मान सिंह की मौत रात करीब 11:30 बजे हुई है। इधर, मान सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल एएसपी से मिला और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बिष्ट, चंचल सिंह, अमरनाथ सिंह, भाष्कर संभल, इकबाल अहमद आदि थे।

घटना स्थल के पास सुनी थी कार की आवाज
खटीमा। जहां पर युवक का शव मिला उसके पास ही प्रेम सिंह राणा का घर है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक बार कार की तेज आवाज सुनी थी। सीओ ने बताया कि प्रेम सिंह ने पुलिस से पूछताछ की है, लेकिन वह कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। 

कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट तो वजह नहीं 
खटीमा। कुछ दिन पूर्व एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में एक पक्ष में मान सिंह भी शामिल था। पुलिस इस बिंदु को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें