फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झोपड़ी राख, डेढ़ लाख का नुकसान

Tue, 27 Dec 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट के चलते कुंडेश्वरी रोड स्थित एक बगीचे के भीतर बनी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक परिजन पहुंचते, तब तक आग में जलकर सारा सामान राख हो गया। एसडीएम ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से नुकसान के बारे में जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


जसपुर खुर्द में शगुन गार्डन के सामने एक बगीचे में राम सिंह का परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य बगीचे में बने खेतों में नराई करने चले गए थे। इसी बीच शार्ट सर्किट के चलते झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक आग पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले चुकी थी। 

आग में झोपड़ी में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर, पंखे, दो साइकिल, स्प्रे मशीन सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित राम सिंह से आग से नुकसान की जानकारी ली। राम सिंह ने बताया कि आग में झोपड़ी में रखा सबकुछ जल गया। आग में पहनने के कपड़े तक जल गए हैं। एसडीएम ने मदद करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें