फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग में गिरफ्तार तीन युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ा

Sun, 29 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट में धांधली का आरोप लगाकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंकने वाले गिरफ्तार तीन युवकों को एसडीएम तीरथपाल सिंह ने निजी मुचलकों पर छोड़ दिया। इधर गिरफ्तार युवकों और अभिभावकों ने लिखित में माफीनामा भी दिया है। इसमें कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर खेद व्यक्त किया गया है। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर खिलाड़ी युवकों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका था। पुलिस ने पुतला फूंकने वाले अरविंद कुशवाह, भीम सिंह, दर्गेश कुमार और एक नाबालिग को शांतिभंग करने केे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में नाबालिग को छोड़ दिया गया। इस पर भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया था। रविवार को एसडीएम तीरथपाल सिंह ने तीन युवकों को भी निजी मुचलकों पर छोड़ दिया। इस दौरान कोतवाली में युवकों के अभिभावक दर्जामंत्री हरेंद्र सिंह लाडी के साथ पहुंचे। उन्होंने एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा के सामने माफीनामा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें