फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से खफा बीबी बच्ची संग ट्रेन के आगे कूदी

Sat, 23 Dec 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में शीला व बच्ची का शव ले जाते जीआरपी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति से विवाद के चलते एक महिला ने आठ वर्ष की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से प्रत्यक्षदर्शी हैरान रह गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मां-बेटी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


चिल्किया, रामनगर निवासी शीला का विवाह 12 वर्ष पूर्व जसपुर के गूलरगोजी धर्मपुर निवासी नरेश के साथ हुआ था। शीला की एक आठ वर्ष की पुत्री साक्षी थी। जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शीला का पति नरेश पहले मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह गांव में पकौड़ी का ठेला लगाने लगा। नियमित रूप से काम न करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था।

शीला के पिता और बड़े भाई की मृत्यु हो चुकी है। एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है। किसी बात को लेकर पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। शुक्रवार को शीला अपनी पुत्री साक्षी को साथ लेकर मायके जाने की बात कहकर घर से निकल गई। उसके चले जाने के बाद पति नरेश ने साले धर्मपाल को फोन कर शीला के वहां पहुंचने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद भाई भी उसकी खोजबीन में जुट गया। 
विज्ञापन


सुबह 11 बजे वह बेटी को लेकर चीमा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घंटों तक वह ट्रैक के पास बच्ची को लेकर बैठी रही। दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर चीमा क्रासिंग से कुछ दूरी पर वह बच्ची को गोद में लेकर रामनगर से काशीपुर की ओर आने वाली ट्रेन संख्या-55310 के आगे कूद पड़ी।

ट्रेन की चपेट में आकर बच्ची के चीथड़े उड़ गए। शीला दूर तक ट्रेन के साथ घिसटती चली गई। उसकी भी मौत हो गई और चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पर्स में मिले फोन से नंबर डायल करने पर मृतका के परिजनों से बात हुई। मृतका के पति और भाई ने काशीपुर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें