फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की दीवार तोड़ बहल्ला में गिरा रेत से भरा ट्रक

Wed, 14 Mar 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में बहला नदी पुल की दीवार तोड़कर नदी में गिरा ट्रक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

काशीपुर में रेत से लदा एक ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर जर्जर पुल की दीवार को तोड़ते हुए बहल्ला नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार चालक और परिचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक की टक्कर से पुल के क्षतिग्रस्त होने से वहां से वाहनों की आवाजाही को लेकर खतरा बना हुआ है। मामले की सूचना एनएचएआई के ईई को दे दी गई है।

विज्ञापन


चांदपुर (बिजनौर) निवासी वाहिद हुसैन का ट्रक संख्या (यूपी32बीएन/9444) ग्राम बेगमाबाद स्थित स्टोन क्रशर से रेत लादकर बिजनौर जिले में आपूर्ति करता है। सोमवार की रात ट्रक चालक मनोज और परिचालक बबलू निवासी धामपुर (बिजनौर) ट्रक में रेत लादकर वापस चांदपुर लौट रहे थे। करीब 11 बजे बाजपुर रोड स्थित बहल्ला नदी के तंग पुल पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर नदी में गिर गया।

हादसे से करीब छह मीटर की दूरी तक पुल की दीवार का मलबा टूटकर नदी में समा गया और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक गिरने की सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह व उपनिरीक्षक महेश्वर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को दे दी है। एहतियात के तौर पर पुल के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। 
विज्ञापन



अमर उजाला ने पहले ही किया था सचेत
काशीपुर में नेशनल हाइवे पर स्थित बहल्ला पुल की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को लेकर अमर उजाला ने 27 नवंबर 2017 के अंक में छोटा पुल बना नहीं, सपने दिखाए फ्लाइओवर के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें जर्जर बहल्ला पुल से संभावित हादसों के प्रति लोगों को आगाह किया गया था। डेढ़ साल की मियाद गुजर जाने के बाद भी निर्माणाधीन पुल के दो खंभे अभी तक पूर्ण नहीं हो सके हैं। पुराना पुल संकरा व जर्जर होने के कारण हादसों की आशंका बनी हुई है।


डंपर ने दो दुकानों को किया क्षतिग्रस्त
काशीपुर में मंगलवार की सुबह छह बजे अलीगंज रोड से एक डंपर कोसी से रेत लेने जा रहा था। टांडा तिराहे के पास डंपर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। डंपर स्टेशन रोड स्थित रघुवीर सिंधवानी की दुकान का छज्जा और काउंटर तोड़ते हुए उनके भाई हरीश सिंधवानी की दुकान से जा टकराया। डंपर की चपेट में आकर दोनों दुकानों के काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए। काउंटर में रखा सामान भी नष्ट हो गया। इस दुघर्टना में दुकान स्वामी रघुवीर को भी चोटें आईं। जबकि उनके भाई हरीश बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल ने उक्त डंपर कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें