सितारगंज में क्षेत्र के ग्राम पंडरी में एक महिला ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने तहरीर में कहा है कि एक युवक को उसने दुकान किराए पर दे रखी है। बृहस्पतिवार देर शाम उसने अपनी पुत्री को किराया लेने भेजा तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस जांच कर रही है।